चाहा है अजब ढंग से चाहत भी अजब है

बानो साइमाबानो साइमा

1 min read · 12.4K reads

चाहा है अजब ढंग से चाहत भी अजब है

महबूब अजब है ये मोहब्बत भी अजब है

पल्लू मिरा थामा है कई बार ख़िरद ने

पर इन दिनों जज़्बों की बग़ावत भी अजब है

जकड़ा है तिरी याद ने अफ़्कार को मेरे

हमदम तिरे जज़्बात में शिद्दत भी अजब है

क़ुर्बत के हसीं फूल मिरी रूह पे वारे

क्या ख़ूब सख़ी है ये सख़ावत भी अजब है

इक आरिज़-ए-गुल पर जमा शबनम सा वो क़तरा

किरनों से ज़रा क़ब्ल रिफ़ाक़त भी अजब है

लहजा तिरा दहका हुआ लगता है ग़ज़ब का

ग़ुस्से-भरे लहजे में हरारत भी अजब है

चेहरा तिरा तपता हुआ दिखता है तपिश से

मस्ती-भरे नैनों में शरारत भी अजब है

बाज़ी कभी हारी नहीं ज़ालिम ने अना की

चालें भी अजब उस की सियासत भी अजब है

ख़ुद क़ैद-ए-वफ़ा काट के दी उस को रिहाई

'बानो' ये तिरे दिल की अदालत भी अजब है

बानो साइमा
About the poet

बानो साइमा

उपनाम : 'बानो' मूल नाम : साइमा नसीम बुख़ारी जन्म : इस्लामाबाद

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like