ज़िंदगी से हसीं उदासी है

बानो साइमाबानो साइमा

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी से हसीं उदासी है

ये मिरी हम-नशीं उदासी है

कब से पिंदार में मुक़य्यद है

कैसी पर्दा-नशीं उदासी है

लहज़ा लहज़ा उसे कशीद करो

कि मय-ए-अँगबीं उदासी है

जुरआ' जुरआ' पिला मुझे साक़ी

मन हिरन सात्गीं उदासी है

का'बा-ए-दिल में है जो महव-ए-तवाफ़

जहाँ ताब-ए-जबीं उदासी है

पर्बतों वादियों में बस्ती है

जंगलों की मकीं उदासी है

वो तह-ए-आब जल-परी सी है

मेरी सहरा-नशीं उदासी है

देख कर ला रही है हस्ती में

जान-ए-जाँ जा-गुज़ीं उदासी है

सुन अदम से वजूद तक हर जा

ख़ानुमाँ में मकीं उदासी है

जादा-ओ-संग-मील-ओ-मस्कन में

रहबरों का यक़ीं उदासी है

दीप बीम-ओ-रजा का जाँ गुल हो

देखना तुम वहीं उदासी है

ज़र्ब इक ख़ोल की फ़सीलों में

हाशियों के क़रीं उदासी है

जौहर-ए-हस्त मिर्ज़ा-'ग़ालिब' थी

आज ख़ाक-ए-बरीं उदासी है

वाँ ख़ुशी की नुमू मुहाल सी है

उस के दिल की ज़मीं उदासी है

बानो साइमा
About the poet

बानो साइमा

उपनाम : 'बानो' मूल नाम : साइमा नसीम बुख़ारी जन्म : इस्लामाबाद

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like