ख़मीर मेरा उठा वफ़ा से

बानो साइमाबानो साइमा

1 min read · 12.4K reads

ख़मीर मेरा उठा वफ़ा से

वजूद मेरा फ़क़त हया से

कुछ और बोझल हुआ मिरा दिल

घुटी हुई दर्द की फ़ज़ा से

बरस पड़े हसरतों के बादल

नज़र पे छाई हुई घटा से

है वहशतों का सफ़र मुसलसल

बढ़ा जुनूँ हिज्र की सज़ा से

हथेलियों पर न रच सकी वो

जो नाम लिक्खा तिरा हिना से

बना गई तुम को और चंचल

झुकी जो मेरी नज़र हया से

गुलों पे इक बे-ख़ुदी सी छाई

चमन में बहकी हुई सबा से

है वज्द क्यूँ शाख़-ए-गुल पे तारी

लिपट के झूमी वो क्यूँ हवा से

महक की किरनें चमन में रक़्साँ

गुलाब की रेशमी क़बा से

कली को चूमा गुलों को नोचा

किसी ने सीमाब सी अदा से

है तो मसीहा तो कर मुदावा

है सोच ज़ख़्मी तिरी जफ़ा से

वही अदा बे-नियाज़ियों की

तो काम कब तक न लूँ अना से

यक़ीन कैसे करूँ मैं 'बानो'

सुकून क्या दे सकें दिलासे

बानो साइमा
About the poet

बानो साइमा

उपनाम : 'बानो' मूल नाम : साइमा नसीम बुख़ारी जन्म : इस्लामाबाद

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like