बहुत दिन बीत गए आपको अप्रत्यक्ष हुए
अब आपकी आकृति भी यादों में नहीं चमकती
घर के कोने में टूटे पड़े हैं, धागा कातने वाले चरखे
सुनते खड़े हैं देशवासी हिंसा के जयघोष
जिस दिन आप गए साँझ में सूरज डूबते वक़्त
समुद्र के सामने खड़ी थी मैं, याद है मुझे
रात से भयभीत चीखती हरेक लहर में
ख़ून की बूँद मिलकर बही थी, याद है मुझे,
प्रणाम कर, आँसू बहाती खड़ी हुई मेरे पाँव भी
उसी लाल जल में डूबे दिखाई दिए, याद है मुझे।








