परायापन

बालमणि अम्माबालमणि अम्मा19 Jul 1909 – 29 Sept 2004

1 min read · 12.4K reads

आज धूप चढ़ने पर आकाश में चढ़कर बढ़ गया

सामने सब कुछ पर कालिख पोतने वाला अहंकार

धरती पर गर्मी बढ़ी तो धीरे से मेरे क़दमों के नीचे

सिकुड़ गया आकार परायेपन का,

हे आसुरीमूर्त्ति! क्षण भर को रुका, फिर से,

धरती के सीने पर गिरने को लोह तलवार जैसे।

माया की उपेक्षा करने वाला कोई मन में हँसा—

‘ये जो केवल छाया है, किसे दे सकती है दर्द?'

बालमणि अम्मा
About the poet

बालमणि अम्मा

मलयालम की समादृत कवयित्री-लेखिका-अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : नालापत बालमणि अम्मा जन्म : 19/07/1909 | पुन्नायुर्कुलम, केरला निधन : 29/09/2004 | कोचीन, केरला

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like