शाम होते ही तेरा इन्तज़ार रहता है ।
यार ! तू कौनसे दरिया के पार रहता है ।
कोई पूछे तो ढली साँझ के दीये से कभी,
fकसलिए उसपे सरे शब[1] निखार रहता है ।
उनके साये में रहे प्यार को हमने यूँ जीया,
ज्यों गुलाबों की पनाहों में ख़ार[2] रहता है ।
वही समझेगा उम्मीदों का वफ़ा से रिश्ता,
जिसके दिल में सदा परवरदिगार[3] रहता है ।
उम्र ठहरे न दिलासों की इसलिए चुप हैं,
ख़ूब नज़दीक वरना ग़मगुसार[4] रहता है ।
धूप ढलते ही कई अक़्स[5] उभर आते हैं,
किसका यादों पे भला इख़्तियार[6] रहता है ।
लम्हे-ओ-वस्ल[7] में जज़्बात[8] निहाँ[9] कैसे रहें,
दो निगाहों से सभी आशकार[10] रहता है ।
कौन रोकेगा उन आँखों से छलकते ग़म को,
उसके दिल में तो कोई आबशार[11] रहता है ।
प्यास की सरज़मीं[12]-सी हो गई हयात[13] उसकी,
अब तो ख़्वाबों में भी बस रेगज़ार[14] रहता है ।
यूँ दिलशाद[15] फ़लक[16] पर हैं बहुत से तारे
एक सैयार[17] मगर बेकरार[18] रहता है ।।