दीमक - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

3 min read · 12.4K reads

ख़ून का हर इक क़तरा जैसे
दीमक बन कर दौड़े
नाकामी के ज़हर को चाटे
दर्द में घुलता जाए
छलनी जिस्म से रिसते लेकिन
अरमानों के रंग
जिन का रूप में आना मुश्किल
और जब भी अल्फ़ाज़ में ढल कर
काग़ज़ पर बह निकले
ख़ाके तस्वीरों के बनाए

आँखें तारे हाथ शुआएँ
दिल का सदफ़ है जिस मे
कितने सच्चे मोती भरे हुए हैं
बाहर आते ही ये मोती
शबनम बन कर उड़ जाते हैं
जैसे अपना खोया सूरज ढूँढ रहे हैं

मैं अपने अंजाम से पहले
शायद इक दिन
इन ख़ाकों में रंग भरूँगा
ये भी तो मुमकिन है लेकिन
मैं भी इक ख़ाका बन जाऊँ
जिस को दीमक चाट रही हो
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like