सालों हो गए किसी ख़रगोश को नहीं छुआ
गिलहरी को देखे भी पता नहीं कितना वक़्त गुज़र गया
बैल और बाज और बंदरों के बारे में भी मेरे यही विचार हैं
केवल कुत्ते ही हैं जो अब भी दिख जाते हैं
—बहुत उदास और ग़ुलाम—
बिल्लियों के काटे हुए रास्तों पर
वे चूहों को खा चुकी हैं
शायद इसलिए मैंने कई रोज़ से चूहे भी नहीं देखे...








