सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए - आतीक़ अंज़र

Aatik Anjarआतीक़ अंज़र

4 min read · 12.4K reads

सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए
मुझे इन झील सी आँखों में रहना लिख दिया जाए

तिरी ज़ुल्फ़ों के साए में अगर जी लूँ मैं पल-दो-पल
न हो फिर ग़म जो मेरे नाम सहरा लिख दिया जाए

मिरा और उस का मिलना अब तो ना-मुम्किन सा लगता है
उसे सूरज मुझे शब का सितारा लिख दिया जाए

अकेला मैं ही क्यूँ आख़िर सजाऊँ पलकों पे तारे
कभी उस की पलकों पे सितारा लिख दिया जाए

मुझे छोड़ा है तपती धूप में जिस शख़्स ने तन्हा
उसे भी ग़म की दुनिया में अकेला लिख दिया जाए

जो शब-ख़ूँ मारता है मेरी बस्ती के उजालों पर
मुक़द्दर उस के भी घर का अंधेरा लिख दिया जाए

कहीं बुझती है दिल की प्यास इक दो घूँट से ‘अनज़र’
मैं सूरज हूँ मिरे हिस्से में दरिया लिख दिया जाए
Aatik Anjar
About the poet

Aatik Anjar आतीक़ अंज़र

ग़ज़लें गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था / आतीक़ अंज़र जिस की ख़ातिर मैं ने दुनिया की तरफ़ देखा न था / आतीक़ अंज़र न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे / आतीक़ अंज़र सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए / आतीक़ अंज़र उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like