उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए हुए - आतीक़ अंज़र

Aatik Anjarआतीक़ अंज़र

3 min read · 12.4K reads

उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए हुए
उन्हें मैं सोच रहा हूँ जो अब पराए हुए

मुझे ने छोड़ अकेला जुनूँ के सहरा में
कि रास्ते ये तिरे ही तो हैं दिखाए हुए

घिरा हुआ हूँ मैं कब से जज़ीरा-ए-ग़म में
ज़माना गुज़रा समुंदर में मौज आए हुए

कभी जो नाम लिखा था गुलों पे शबनम से
वो आज दिल में मिरे आग है लगाए हुए

ज़माना फूल बिछाता था मेरी राहों में
जो वक़्त बदला तो पत्थर है अब उठाए हुए

हया का रंग वही उन का मेरे ख़्वाब में भी
दबाए दाँतों में उँगली नज़र झुकाए हुए

मैं तुम से तर्क-ए-तअल्लुक की बात क्यूँ सोचूँ
जुदा न जिस्मों से ‘अनज़र’ कभी भी साए हुए
Aatik Anjar
About the poet

Aatik Anjar आतीक़ अंज़र

ग़ज़लें गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था / आतीक़ अंज़र जिस की ख़ातिर मैं ने दुनिया की तरफ़ देखा न था / आतीक़ अंज़र न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे / आतीक़ अंज़र सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए / आतीक़ अंज़र उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like