न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे - आतीक़ अंज़र

Aatik Anjarआतीक़ अंज़र

3 min read · 12.4K reads

न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे
समुंदर अपनी तहों में ज़रा उतार मुझे

हवा के पाँव की आहट गुलाब की चीख़ें
सुनी है मैं ने अदालत ज़रा पुकार मुझे

मैं बार बार तिरे वास्ते बिखर जाऊँ
तू बार बार मिरे आईने सँवार मुझे

फ़लक को तोड़ दूँ मैं अपनी आह से लेकिन
ज़मीन वालों से बे-इंतिहा है प्यार मुझे

इक उस की ज़ात से जब मेरा ए‘तिबार उठा
तो फिर किसी पे भी आया न ए‘तिबार मुझे
Aatik Anjar
About the poet

Aatik Anjar आतीक़ अंज़र

ग़ज़लें गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था / आतीक़ अंज़र जिस की ख़ातिर मैं ने दुनिया की तरफ़ देखा न था / आतीक़ अंज़र न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे / आतीक़ अंज़र सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए / आतीक़ अंज़र उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए…

View profile & all 5 Poems / Stories