गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था - आतीक़ अंज़र

Aatik Anjarआतीक़ अंज़र

3 min read · 12.4K reads

गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था
वो एक ख़्वाब था या बस नज़र का धोका था

सितारे ओस मिरे साथ सुब्ह तक रोए
मगर वो शख़्स तो पत्थर का जैसे तुर्शा था

बिछड़ते वक़्त अना दरमियान थी वर्ना
मनाना दोनों ने इक दूसरे को चाहा था

क़रीब आ के भी ख़्वाबों की खो गईं किरनें
कि मुझ से आगे मिरा बद-नसीब साया था

गिला नहीं है जो उस ने मुझे न पहचाना
लहू-लुहान मिरी ज़िंदगी का चेहरा था

निगल सका न सब-ए-ग़म का अज़दहा मुझ को
उफ़ुक़ पे वक़्त-ए-सहर आफ़्ताब उभरा था

हसीन चाँद के चेहरे पे पड़ गए धब्बे
कि मेरे दिल के अंधेरे से ये भी गुज़रा था
Aatik Anjar
About the poet

Aatik Anjar आतीक़ अंज़र

ग़ज़लें गुज़िश्ता रात कोई चाँद घर में उतरा था / आतीक़ अंज़र जिस की ख़ातिर मैं ने दुनिया की तरफ़ देखा न था / आतीक़ अंज़र न मिल सका तरी लहरों में भी क़रार मुझे / आतीक़ अंज़र सुलगती रेत की क़िस्मत में दरिया लिख दिया जाए / आतीक़ अंज़र उदास बैठा दिए ज़ख़्म के जलाए…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like