एक
वह जल्दी चलती है
ताकि गिर सके।
उसे खड़े होते हुए देखने के लिए
सूरज निकल आया है।
दो
वह हँसी में
सब समेट लेती है
जो मुझे मैं बनाता है।
वह हँस देती है,
मैं ख़ाली पीपे की तरह
डोलता रहता हूँ।
तीन
उसके हाथ हिलते हैं
और मैं उन्हें पकड़ लेता हूँ।
पहले उनमें उसे,
फिर ख़ुद को,
और यह दोनों पाने के बाद
अकेलेपन को।








