मौज़ूदगी - आस्तीक वाजपेयी

आस्तीक वाजपेयीआस्तीक वाजपेयी19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

जब चन्द्रमा की आहट
आसमान में होती,
चिड़ियों के शोर और
पत्तियों की सरसराहट के बीच,
हम तालाब के किनारे
अब फिर टहल रहे हैं ।

अब पता चला,
इस समय की मौज़ूदगी
के लिए हमारी नामौजूदगी
ज़रूरी थी ।
आस्तीक वाजपेयी
About the poet

आस्तीक वाजपेयी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like