आँसू - आस्तीक वाजपेयी

आस्तीक वाजपेयीआस्तीक वाजपेयी19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

मेरे आँसू तुम्हें देखकर
थम जाते हैं,

मेरा चेहरा हिमालय की
एक भीषण चोटी की तरह
उन्हें जमा लेता है ।

मुझे पता नहीं कि तुम सामने हो,

या आँसुओं ने आँखों पर दया कर
भ्रम पैदा कर दिया ।
आस्तीक वाजपेयी
About the poet

आस्तीक वाजपेयी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like