हिमालय - आस्तीक वाजपेयी

आस्तीक वाजपेयीआस्तीक वाजपेयी19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

हिमालय की बहती मिट्टी,
पर सवार गंगा प्रयाग जा रही है
आसमान में उड़ती चील के टूटे पंख से
मिलने ।

एक पत्ती पर
पंख अटक गया है ।

जो ओस उसे रोके है
वह गिर पड़ेगी उसे लिए ।

शंकर की चोटी ढीली हो गई ।
आस्तीक वाजपेयी
About the poet

आस्तीक वाजपेयी

View profile & all 25 Poems / Stories