भूख

आशीष यादवआशीष यादव9 Oct 1998

1 min read · 12.4K reads

गणित की भाषा में

रोटी की ज्यामिति गोल है

कूड़ा उठाते छोटू की भाषा में

रोटी महज़ एक टुकड़ा है

किसान की भाषा में

रोटी मूर्त नहीं

बल्कि एक अमूर्त संवेदना है

कवि की भाषा में

रोटी आसमान में टँगा पूर्णिमा का चाँद है

मैं कहता हूँ

रोटी स्वयं एक भाषा है

जो न तो टुकड़ा है

न गोल है

वह केवल भूख में

सिकुड़ती अंतड़ियों का

विस्तारित भूगोल है

आशीष यादव
About the poet

आशीष यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : आशीष यादव जन्म : 09/10/1998 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like