मौजूद जो नहीं वही देखा बना हुआ - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

3 min read · 12.4K reads

मौजूद जो नहीं वही देखा बना हुआ
आँखों में इक सराब है दरिया बना हुआ

इक और शख़्स भी है मेरे नाम का यहाँ
इक और शख़्स है मेरे जैसा बना हुआ

समझा रहे हो मुझ को मेरा इर्तिक़ा मगर
देखा नहीं है आदमी पहला बना हुआ

ऐ इंहिमाक-ए-चश्म ज़रा ये मुझे बता
चारों तरफ़ ज़मीन पे है क्या बना हुआ

करने लगा है तंज़ मेरे निस्फ़ अक्स पर
मुझ में जो एक शख़्स है पूरा बना हुआ

पहले किसी की आँख ने पागल किया मुझे
अब हूँ किसी नज़र का तमाशा बना हुआ

खुलती नहीं हैं तुझ पे ही उरयानियाँ तेरी
‘आसिम’ तेरा लिबास है अच्छा बना हुआ
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like