पौ फटते ही ट्रेन की सीटी जब कानों में गूँजती है

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

पौ फटते ही ट्रेन की सीटी जब कानों में गूँजती है

सर्वत तेरी याद मिरे दिल के ख़ानों में गूँजती है

शहज़ादी के हिज्र में लिख्खे कुछ लफ़्ज़ों की हैरानी

शहज़ादी के घर तक आते मय-ख़ानों में गूँजती है

शहज़ादी के कानों में जो बात कही थी इक तू ने

ब'अद तिरे वो बात तिरे ही अफ़्सानों में गूँजती है

जान से जाने से पहले इक आह भरी होगी तू ने

शाम ढले जो दूर कहीं अब वीरानों में गूँजती है

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like