नो नीड ऑफ़ पासवर्ड - नज़्म

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

हम मोहब्बत का पासवर्ड नोट-पैड पर लिख कर भूल गए हैं

मगर तेरी आँखें न जाने किस जादूई मंतर के नम से धुली हैं

कि असीर कर लेती हैं मेरे दिल की धड़कनों को अपनी पलकों की लर्ज़िश में

किसी पासवर्ड के बग़ैर

जैसे चाँद की चाँदनी को

रात अपनी आग़ोश में समेट लेती है

मेरी मोहब्बत अपनी प्यास बुझाती है

हवा के रथ पर सवार हो कर सितारों की ओट में तुम्हारी

बे-हर्फ़-ओ-सौत ख़ुद-कलामी से हम-कलाम हो कर

मगर सूरज की किरनों की चुभन बिखेर देती है उस ख़ुद-कलामी को दिन के सहरा में

आँख खुल जाती है

और कमरा तेरे न होने के दुख में डगमगाने लगता है

काश कोई महल-सरा हो जिस का चोर दरवाज़ा

मुझे तुझ से मिलाने वाले रास्ते की तरफ़ आप ही आप खुल जाए

जहाँ घने सब्ज़ और फलदार दरख़्तों में परियों का हुजूम इस्तिक़बालिया रक़्स के उरूजी मरहले को छू रहा है

मेरे साहिर

आसमान की छलनी से झाँकती हुई सितारों की मुस्कुराहट की क़सम

तेरी आँखों की तपिश से एक सुरमई लड़की की ज़ात पिघलने लगी है

और ये वस्ल-आमेज़ कोहर हमारी रगों में धीरे धीरे सरायत करने लगी है

मेरे साहिर

मेरे शाइ'र

पासवर्ड की ज़रूरत नहीं

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी