मोहब्बत का आख़िरी साएबान - नज़्म

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

रेत भरी हवाएँ चीरती हैं दिल के ज़ख़्मों को

टूट जाती हैं ज़ंजीरें साँसों की

किस क़दर बरहम है ये ग़सीली हवा

ऐ मेरी मोहब्बत के आख़िरी साएबान

मुझे ले चल किसी ऐसे साहिल समुंदर पर

जहाँ मैं दिल का ग़ुबार धो सकूँ

सफ़्फ़ाक मंज़र की दलदल आँखों के आईने से उतर जाए

मैं भागती रहूँ देर तक

दूर तक यहाँ तक कि मुंहदिम होते शहर की दस्तरस से निकल जाऊँ

सभी यादों और वा'दों को कुचलते हुए

दिल और ज़ेहन की आलूदगी में लुथड़े हुए शहर से दूर

एक सब्ज़ जंगल है

जहाँ अमन और मोहब्बत के गीत गुनगुनाती हुई हवा

मुझे बुला रही है

मेरी रूह को आसूदगी का रेशम ओढ़ाने के लिए

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like