किस के मातम में रो रही है रात

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

किस के मातम में रो रही है रात

छुप के बाँहों में सो रही है रात

दुख है ठहरा हुआ निगाहों में

तेरी यादें बिलो रही है रात

मुझ को ख़्वाबों के बाग़ में ला कर

घने जंगल में खो रही है रात

रौशनी ने लगाए जो इल्ज़ाम

बहती आँखों से धो रही है रात

इस को बाँहों में भर रही हूँ मैं

चाँद ख़ुद में समो रही है रात

वस्ल का दिन तुलूअ' होना है

मैं तो ख़ुश हूँ कि हो रही है रात

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी