अनार कली - नज़्म

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

अनार कली

तेरे मक़बरे के अहाते में

किस क़दर शोर-ओ-ग़ुल है

मैं जब भी ख़ुद को तन्हा उदास पाती हूँ

और दफ़्तरी चाय काफ़ी से दिल भरने लगे

अख़बार भी अलमारी के कोने की ज़ीनत बने

कोई किताब भी मेरा दिल न बहला सके

तो मैं अपने कमरे की खिड़की खोले

जहाँ से तेरा मक़बरा साफ़ दिखाई देता है

तेरे बारे में सोचती हूँ और

उदास मोहब्बत भरी दास्तान में खो जाती हूँ

मैं सोचती हूँ कि

तेरे मक़बरे को भी यहीं पर होना था

इन अफ़सरों के कमरों और ज़ेहनों में

फ़ाइलों के सिवा कुछ भी तो नहीं

मोहब्बत यहाँ आ कर दम तोड़ जाती है

तेरे आस पास किस क़दर घुटन है

तेरी ख़ुशबू क्या कभी किसी को आती होगी

तेरी दास्ताँ किस को याद होगी

चाय की मेज़ पर

क़हक़हों और फ़ाइलों के अम्बार में

कौन तारीख़ के इन सफ़्हात को खँगालता होगा

कौन सुनता होगा तेरी आहटों के साए यहाँ

मगर मैं

अक्सर अपने कमरे की खिड़की खोले

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like