पूछते क्या हो मिरे तुम दिल-ए-दीवाने से

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

पूछते क्या हो मिरे तुम दिल-ए-दीवाने से

'इश्क़ के रम्ज़ को पूछो किसी फ़रज़ाने से

जी निकल जावेगा ज़ालिम मिरा अब जाने से

याँ न आना ही भला था तिरे इस आने से

रोज़ के दुख से छटा रात के जलने से रहा

दोस्ती शम' ने की दोस्तो परवाने से

दिल बजा लावेगा जो कुछ इसे कीजे इरशाद

ये तो बाहर नहीं कुछ आप के फ़रमाने से

यूँ यकायक जो हुए उस के जिगर के टुकड़े

नहीं मा'लूम कहा ज़ुल्फ़ ने क्या शाने से

ज़ब्त लाज़िम है जब ही तक कि न हो आँख में अश्क

अब तो भर आया है दिल अश्क के भर आने से

रो ले दिल खोल के तू इस घड़ी 'आसिफ़' अपना

नहीं घुट जावेगा दम अश्क के पी जाने से

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी