धर्म! तुम्हें तिलांजलि देता हूँ

असंगघोषअसंगघोष

1 min read · 12.4K reads

धर्म!

तुम भी एक हो

मेरे पैदा होने के बाद

जाति के साथ

चिपकने वाले।

कमबख़्त जाति को

मैं नहीं त्याग सकता

यह सदियों पूर्व से

मेरे पुरखों के साथ

थोपी गई हैं

यदि मैं जातिबोधक शब्द न लगाऊँ तो

तुम्हारा घाघ पुरोधा

जासूसी कर

मेरी जाति खोज लाता है।

लेकिन मैं

तुम्हें तो त्याग ही सकता हूँ

भले ही

तुम्हारा बाप बामन

घड़ियाली आँसू बहाए

लाख कहे हमारा दोष क्या है

हम बामन के घर पैदा हुए, पर

वह पीठ पीछे वार करना नहीं भूलता

तुम्हारा ठेकेदार जो है

फिर मैं

तुम्हें क्यों न छोड़ूँ

लो

मैं तुम्हें तिलांजलि देता हूँ।

असंगघोष
About the poet

असंगघोष

सुपरिचित कवि-लेखक। दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय। जन्म : 29/10/1962 | जबलपुर, मध्य प्रदेश असंगघोष का जन्म 29 अक्तूबर 1962 को मध्य प्रदेश के एक छोटे क़स्बे जावद में एक ग़रीब दलित परिवार में हुआ। उनके पिता जूते बनाने का कार्य करते थे। आर्थिक विपन्नता…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like