चाँद जब कभी गिर पड़ेगा
आसमान से धरती पर
हम निहारना बंद कर देंगे
धरती से चाँद को
बूढ़ी नानी का चरखा थम जाएगा
रुँध जाएगा लोरी गाती माँ का गला
नहीं रहेगा
बच्चों का चंदामामा
यह सृष्टि भी नहीं रहेगी
चलो,
ऐसे ही सही
जातियों की झँझटों से
पिंड तो छूट जाएगा।
चाँद जब कभी गिर पड़ेगा
आसमान से धरती पर
हम निहारना बंद कर देंगे
धरती से चाँद को
बूढ़ी नानी का चरखा थम जाएगा
रुँध जाएगा लोरी गाती माँ का गला
नहीं रहेगा
बच्चों का चंदामामा
यह सृष्टि भी नहीं रहेगी
चलो,
ऐसे ही सही
जातियों की झँझटों से
पिंड तो छूट जाएगा।

सुपरिचित कवि-लेखक। दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय। जन्म : 29/10/1962 | जबलपुर, मध्य प्रदेश असंगघोष का जन्म 29 अक्तूबर 1962 को मध्य प्रदेश के एक छोटे क़स्बे जावद में एक ग़रीब दलित परिवार में हुआ। उनके पिता जूते बनाने का कार्य करते थे। आर्थिक विपन्नता…
View profile & all 6 Poems / Stories