जिसे न मेरी उदासी का कुछ ख़याल आया - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

जिसे न मेरी उदासी का कुछ ख़याल आया
मैं उसके हुस्न पे इक रोज़ ख़ाक डाल आया

ये इश्क़ ख़ूब रहा बावजूद मिलने के
न दरमियान कभी लम्हा-ए-विसाल आया

इशारा करने लगे हैं भंवर के हाथ हमें
ख़ोशा के फिर दिल-ए-दरिया में इश्तिआल आया

मुरव्वतों के समर दाग़दार होने लगे
मुहब्बतों के शजर तुझ पे क्या ज़वाल आया

हसीन शक्ल को देखा ख़ुदा को याद किया
किसी गुनाह का दिल में कहां ख़याल आया

ख़ुदा बचाए तसव्वुफ़ गुज़ीदा लोगों से
कोई जो शेर भला सुन लिया तो हाल आया
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

    पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देखऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

    12.4K reads
  3. रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

    रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगेशहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

    12.4K reads
  4. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  5. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like