रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे
शहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

पहले पहले मैं भी था अमन ओ अमां का मोतरिफ़
और फिर ऐसा हुआ नेज़ों पे सर अच्छे लगे

जब तलक आजा़द थे हर इक मसाफ़त थी वबाल
जब पड़ी ज़ंजीर पैरों में सफर अच्छे लगे

दाएरा दर दाएरा पानी का रक़्स जावेदां
आँख की पुतली को दरया के भंवर अच्छे लगे

कैसे कैसे मरहले सर तेरी ख़ातिर से किए
कैसे कैसे लोग तेरे नाम पर अच्छे लगे
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

    पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देखऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

    12.4K reads
  3. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  4. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.3K reads
  5. सुख़न-वरी का बहाना बनाता रहता हूँ - असअद बदायुनी

    सुख़न-वरी का बहाना बनाता रहता हूँतेरा फ़साना तुझी को सुनाता रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like