पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख
ऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

फूलों की ताज़गी ही नहीं देखने की चीज़
कांटों की सिम्त भी तो निगाहें उठा के देख

लेता नहीं किसी का पस-ए-मर्ग कोई नाम
दुनिया को देखना है तो दुनिया से जा के देख

दिल में हमारे दर्द ज़माने का है निहां
पैवस्त दिल में सैकड़ों पैकां जफ़ा के देख

जो बादा-ख़्वार-ए-ग़म हैं उन्हें भी कभी कभी
साक़ी शराब-ए-हुस्न के साग़र पिला के देख

बन जाएगा कभी न कभी दर्द ही दवा
असद के दिल में दर्द की शिद्दत बढ़ा के देख
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

    रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगेशहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

    12.4K reads
  3. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  4. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.4K reads
  5. सुख़न-वरी का बहाना बनाता रहता हूँ - असअद बदायुनी

    सुख़न-वरी का बहाना बनाता रहता हूँतेरा फ़साना तुझी को सुनाता रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like