झारखंड एक्स्प्रेस
राँची पहुँचकर
अक्सर हो जाती है विलंब
क्योंकि यहाँ से चलती है
शताब्दी, राजधानी
जिनमें यात्रा करते हैं
कभी नेता, कभी व्यापारी,
कभी नवधनाढ्य, कभी अफ़सर
ऐसे में रेलवे की प्राथमिकता में
नहीं होता है झारखंड एक्स्प्रेस
जिसमें भरे होते हैं मज़दूर, कामगार
दिल्ली की ओर कूच करते
कुछ विस्थापित स्वप्न।
वैसे भी कहीं भी कहाँ हैं
प्राथमिकता में मज़दूर और कामगार
श्रममेव जयते तो है
नारा भर।








