हद से गुज़र जायेंगे हम - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

बस तुम्हारा नाम ले हद से गुज़र जायेंगे हम
इश्क के किस्से सुनायेंगे जिधर जायेंगे हम

प्यार की टेढ़ी सडक पर कौन सीधे चल सका,
मुश्किलें होंगी मगर उस राह पर जायेंगे हम

इस जहाँ में बस तुम्हीं से हाँ तुम्हीं से इश्क है,
तुमको पाने के लिये क्यों दर-ब-दर जायेंगे हम

जब तुम्हारे हाथ हमने सौंप दी है ज़िन्दगी,
मौत भी चाहोगे तो पल भर में मर जायेंगे हम

हम तुम्हारी चाहतों से फूल बनकर खिल गये,
गर मिटें तो खुशबुआों से जग को भर जायेंगे हम
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like