दस्तक - नज़्म

आरसीआरसी

1 min read · 12.4K reads

दर्द के गहरे सन्नाटे में

क़रिया-ए-जाँ के

बंद किवाड़ पे दस्तक दे कर

हल्की सी सरगोशी कर के

कोई तो पूछे

अब तक ज़िंदा रहने वालो

हिज्र के गहरे सन्नाटों में

अपने आप से बिछड़े लोगो

कैसे ज़िंदा रह लेते हो

आरसी
About the poet

आरसी

मूल नाम : रूपम चोपड़ा जन्म : महाराष्ट्र आरसी पेशे से कम्प्यूटर इंजिनीयर हैं और लम्बे आरसे तक सॉफ्टवेयर सर्विस में रहने के बाद शायरी की तरफ मुड़ी हैं | उनकी मादरी ज़बान मराठी है लेकिन वे उर्दू और हिंदी में दोहे, सरसी, ग़ज़लें नज़्में, कविताएं लिखती हैं | बेहद संजीदा…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like