दिन के सारे कारी लम्हे रो बैठे
याद में उस की बैठे बैठे रो बैठे
आज भरे बाज़ार में बेबस अपनी ही
तन्हाई पर हँसते हँसते रो बैठे
दिन में उस पीले कमरे की ख़ामोशी
रात में उस के काले साए रो बैठे
इश्क़ में ये भी अजब मक़ाम इक आया था
वो सोया था तकते तकते रो बैठे
इक किरदार फ़िल्म का बिल्कुल हम जैसा
इक जोकर के देख ठहाके रो बैठे








