शीर्षक - नज़्म

आरसीआरसी

1 min read · 12.4K reads

एक बदन था एक था साया

जुम्बिश भर से थिरके काया

जिस्म की आँच नज़र से छलकी

छाँव पे टपकी सुलगा छाया

झुकती उठतीं कसमस लपटें

साया बदले साथ करवटें

जिस्म की चादर पाक अनछुई

और साए पर शोख़ सिलवटें

जिस्म को आग का जादू आए

और जादू पर कब क़ाबू आए

सोज़-ए-बदन का साया महके

छाँव से जिस्म की ख़ुशबू आए

आरसी
About the poet

आरसी

मूल नाम : रूपम चोपड़ा जन्म : महाराष्ट्र आरसी पेशे से कम्प्यूटर इंजिनीयर हैं और लम्बे आरसे तक सॉफ्टवेयर सर्विस में रहने के बाद शायरी की तरफ मुड़ी हैं | उनकी मादरी ज़बान मराठी है लेकिन वे उर्दू और हिंदी में दोहे, सरसी, ग़ज़लें नज़्में, कविताएं लिखती हैं | बेहद संजीदा…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like