वाष्पीकरण

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

अगर आपके यहाँ सुबह

कुहरा ओढ़ कर आती है,

आपको पता होगा

अक्सर लोग चलते रहते हैं

इसलिए नहीं क्योंकि उन्हें रास्ता साफ़ नज़र आ रहा है,

बल्कि इसलिए क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं।

जहाँ धुँध का डेरा होता है

वहाँ सबसे बेहतर समझ होती है

वादों के अस्थायी व्यक्तित्व की :

कहे को भाप बन उड़ते देर नहीं लगती।

सब फिर भी साथ रहते हैं

जाड़े के विरुद्ध

संयुक्त मोर्चा प्रस्तुत करने के लिए।

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like