मृत घोषित

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

उसके आख़िरी दिनों में

कभी टूथपेस्ट के ट्यूब को

दो टुकड़ों में काटा हो,

तो तुमने देखा होगा

कितना कुछ बचा रह जाता है

तब भी जब लगता है

सब ख़त्म हो गया।

ज़िंदगी का कितना बड़ा टुकड़ा

अक्सर फ़ेंक दिया जाता है

उसे मरा समझ।

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories