मैं और देश

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

630 रुपए के होटल के कमरे में एल.सी.डी. टी.वी. थी,

रज़ाई नहीं।

अपनी चादर को पाँव जितना फैलाने की कोशिश में

बंद एल.सी.डी. निहारते मैं सो गई,

कुछ समय के लिए

मैं देश हो गई।

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories