हाँ, आप सही थे
एक बार फिर
हाँ, आपने तो पहले ही कहा था
एक दिन मुझे एहसास होगा
कितना मुश्किल है
अकेली औरत होना
हाँ, मुझे याद है
मैंने आपकी बात नहीं सुनी थी
जब आपने कहा था
पर दरअसल
सुन तो मैं रही थी
हर रोज़ आपसे
कि कितना मुश्किल है ये
देख रही थी
आपको रोज़ ये कहते हुए,
मेरे लिए
ऐसा होना
मुश्किल बनाते हुए।








