यार था दरबार था बज़्म-ए-अता थी मैं न था - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

यार था दरबार था बज़्म-ए-अता थी मैं न था
लायक़े फ़ैजान क्या ख़ल्क़-ए-ख़ुदा थी मैं न था?

मैंने पूछा क्या हुये वह आपके क़ौल-ओ-क़रार
हंस के बोले वह मेरी तर्ज़-ए-जफ़ा थी मैं न था

आपकी चश्म-ए-करम में देखता था मैं मक़ाम
जिसको आंखों पर बिठाया वह अना थी मैं न था

क्या सिला वाजिब न था मेरी वफ़ा का जीनहार
लायक़-ए-ताजीर ख़ल्क़-ए-बेवफ़ा थी मैं न था?

बहर-ए-गिरिया में नहीं चलते उमीदों के जहाज़
मौज में क़ज़्ज़ाक़-ए-जां उल्टी हवा थी मैं न था
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like