मैं बेक़ुसूर था लेकिन क़ुसूरवार रहा - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

मैं बेक़ुसूर था लेकिन क़ुसूरवार रहा
शराबख़ाने में ज़ाहिद गुनाहगार रहा

इक अस्ली सिक्का दुकानों में दरकिनार रहा
ख़राब सिक्कों के हाथों में कारोबार रहा

मैं आईने की तरह साफ़ था तो मुश्किल थी
ख़राब चेहरा मेरे आगे दाग़दार रहा

कहां से बचता मैं ऐसे गिरोह की ज़द से
जो भेड़खाल में आमादा-ए-शिकार रहा

वह मुझको रौदं के कुछ देर ख़ुश रहा लेकिन
मैं उसके पॉव में टटूा सा मिस्ल-ए-ख़ार रहा

अजीब बात हुई मेरा क़त्ल होने पर
मेरा वकील अदालत में शर्मसार रहा

हमारी क़ब्र के कतबे पे यह लिखा जाये
यह शख्स सादा दिली का सदा शिकार रहा

‘अनीस’ बंद न कर देना जंग घबरा कर
उसी की जीत है जो हौसला सवार रहा
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like