उपलब्धि - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

उम्र के बीस साल तक वह
झल्लाए हुए कुत्ते की तरह सनका रहा
हर चोर-उचक्के पर
भौंकता हुआ,
लोगों को वह पसन्द नहीं था ।

उम्र के तीस साल में
हर मोड़, हर नुक्कड़ पर
चीख़ा
चिंचियाता फिरा
जुलूस के आख़िरी छोर पे,
मसल डाला कितने ही
सिगरेट के टुकड़ों को
बड़ी बेरहमी से
बुर्ज़ुआ की गर्दन की तरह,
अब लोग उससे कट-से गए ।

उम्र के चालीस साल में
वह
सिर्फ़ अब बुदबुदाता रहता है
अपने-आप में ही
सड़क के किनारे
धूल में नज़रें गड़ाए,
उसकी आँखों में एक
गहरी रिक्तता
और ख़ामोशी है;
 
फटी-फटी आँखों से
शायद ख़ुद को
कोसता मर गया वह
एक दिन
और लोग ख़ुश हैं,
सामान्य एक आदमी को
असामान्य बनाकर
मार डालना
हमारी उपलब्धि है ।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like