अजान के पहले - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

मेरे भीतर से चलकर
वह मुझ तक आया
और एक जोर का
तमाचा लगाकर
चलता बना।

मैं अवाक्, हतबुद्धि, फ़ालिज सन्नाटे में था,
कि मेरी आस्थाओं की नग्नता देख
वह रुका
बड़े विद्रूप ढंग-से मुस्कराया
औ आशंका और संभावनाओं
के चंद टुकड़े
उछालकर मेरी ओर
चला गया।

स्मृतियों के जंगलाती महकमें से
निकल तब
एक-एक कर चले आते
और बैठते जाते,
खेत की टेढ़ी-मेढ़ी मेड़ो पर पंक्तिबद्ध
यहां से वहाँ
जंगल से लेकर गाँव के सिवान तक।

और शुरू हो जाती अंतहीन बहसें
सुबह से रात और रात से सुबह तक।

तबतक जबतक मंदिर की दरकी दीवारों के पार
गर्भ-गृह के सूनेपन में सिहरता ईश्वर
कूच न कर जाता
और मस्जिद से आती
अज़ान की आवाजों में
खुदा ठहर-सा जाता।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads
  5. खोई हुई औरत - अनिल अनलहातु

    रात के उस हल्के सांवलेपन मेंवहाँ उधर, बेगमपेट काजीवे के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी