मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

हमारे बहुत पहले उठने के
बहुत पहले उठ जाती है,
ताकि खलल न पड़े
हमारे आराम देह सपने रहें
सुरक्षित।

आधी नींद व विच्छिन्न स्वप्नों की
कातरता लिए,
पानी के सूखे नल, हैण्डपम्प
और जूठे बर्तनों से
उसने कर ली है गहरी पहचान।

उसकी उदास भाव हीन आँखें पीछा करतीं
व्यस्ततम क्षणों में भी,
मानवीय पीड़ा का इतिहास
ज्यों फूली हुई लाश
रिगोबेर्टा मेंचू (2) की
फैली हो ग्वाटेमाला से एंडीज तक,
दुमका-गोड्डा के आदिम जंगलों से
हमारे घरों के शयन-कक्ष तक।

रोने और न रोने के बीच का
पथराया आर्तरूदन पसरा है
म
क
लू
मूर्मू ।

अपने बोझील एकाकीपन और
निरीह तन्हाईयों में
वह एक ख़ामोशी से चलकर
दूसरी ख़ामोशी तक पहुँचती।

उसके त्रासद सपनों में
कोई राजकुमार नहीं आता।

सिले हुए होंठों, खौफजदा बरौनियों
उदास लम्बोतरे चेहरे पर चिपकी
अवश बेबसी व बेकली के बीच भी
ज़िन्दगी जीने की एक गहरी ललक
(हम विस्मित थें) ।

वह भाषा मतलब आदेश
और
शब्दों को
कुत्तों का कटखनापन समझती।

उसके होठों पर हँसी देखना
एक लंबा और उबाऊ इंतज़ार है।

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  3. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  4. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads
  5. खोई हुई औरत - अनिल अनलहातु

    रात के उस हल्के सांवलेपन मेंवहाँ उधर, बेगमपेट काजीवे के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like