खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

क्यों होता है ऐसा
जब आदमी उठ खड़ा होता है
खुद के ही विरोध में,
 
जब उसे अपनी ही सोच
बेहद बेतुकी और भौंडी
लगने लगती है?

क्यों होता है ऐसा
जब आदमी
सुबह की स्वच्छ और ताजी हवा में
घूमने के बजाए
कमरे के घुटे हुए, बदबूदार सीलन में,
चादर में मुँह औंधा किए
पड़ा रहता है?

क्यों होता है ऐसा
जब आदमी साँपों की हिश-हिश
सुनना पसंद करने लगता है?

आखिर वह कौन-सी
प्रक्रिया है
जो उगलवा लेती है
शब्द उससे
खुद के ही खिलाफ़?

क्यों वह विवश हो जाता है
साँप की तरह
अपना केंचुल छोड़ने पर?

आदमी की आखिरी छटपटाहट
कसमसाकर
आखिर क्यों तोड़ती है
अपने ही बनाए
मर्यादा-तट को,

भागता है वह
अपने-आप से ही
गोरख (1) की हताशा लिए ।
आ क्यू (2) की उझंख
नीरवता में।

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  4. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads
  5. खोई हुई औरत - अनिल अनलहातु

    रात के उस हल्के सांवलेपन मेंवहाँ उधर, बेगमपेट काजीवे के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like