एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

9 min read · 12.4K reads

एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नाम

प्रिय भाई सात्यायन
आज अचानक ही वह भड़ुआ दिखा
पूरे दस सालों के बाद
(आई एस एम के कैम्पस में)
जो हमें
मार्क्सिस्ट इकोनोमी के
बरक्स कैपीटलिस्ट इकोनोमी को
बेहतर बताता
आहिस्ता–आहिस्ता
न जाने क्यों
पर अवश्य ही
मार्क्स के पक्ष में चला जाता।

कभी नहीं लिए
जिसके नोट्स हमने,
और जिसके ऐनक के ठीक नीचे
वाल्टर मोंडेल की पुस्तक से
जिंदगी की नकल की।

क्या वाकई उसके ऐनक
का नंबर इतना ज़्यादा था?
या नामालूम किस दुख में
मुब्तिला वह
जिंदगी को देखने से करता रहा
इंकार।

पूरे एक दशक बाद
आज वह
अधेड़ और बूढ़े के बीच का
कामरेड दिखा,
ठीक पोस्ट ऑफिस के सामने
उन्हीं थके कदमों,
बढ़ी हुई बेतरतीब दाढ़ी
और झुर्रीदार वजूद को घसीटते।

जिससे पहले पहल हमने
ठीक एक दशक पहले
पढ़ी थी
जिंदगी की किताब
 मदर और हिस्टोरिकल मैटीरियलिज़्म ,
वह हँसा ...और लेट मी डाइ नेचुरल डेथ
मार्क्स के पन्नों से
उसकी ज़िन्दगी तक पसर गया।

दिखता है मुझे
इस शहर का तीसरा आदमी
एक माफिया लेखक,
जिसकी बेलौस हंसी
हमेशा की तरह मुझे
आदमी के आदमियत के प्रति
सदा आश्वस्त
करती रही है,

और
जो मुझे आदमियों के जंगल में
न आने की सलाह देता हुआ
खुद न जाने किस जंगल में
गुम गया था।

अब मैं मिलना चाहता हूँ
इस शहर के एकमात्र कवि से
जिसके चेहरे की मुर्दनी और बासी उबासी
खासा कुख्यात रही है,
चर्चे में जिसके विग और थर्टी प्लस भी
प्राय: छाए रहते।

और अब मैं खड़ा हूँ
इस शहर के मुख्य चौराहे पर
गांधी की मूर्ति के ठीक सामने
दीवार की ओट लेकर
मूत रहा हूँ और
अपने पेशाब के पीले पड़ते जाने पर
बिल्कुल भी चिन्तित नहीं हूँ
एम्मानुएल ओर्तीज़ (1) की तरह।

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. खोई हुई औरत - अनिल अनलहातु

    रात के उस हल्के सांवलेपन मेंवहाँ उधर, बेगमपेट काजीवे के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी