दिल किसी से भी अगर लगता है

अनन्या राय पराशरअनन्या राय पराशर11 Jul 1998

1 min read · 12.4K reads

दिल किसी से भी अगर लगता है

फिर तो दीवार से सर लगता है

एक बस तुम को ही चाहूँ लेकिन

मुझ को इस इश्क़ से डर लगता है

तेरी यादों से सजाती हूँ जब

मुस्कुराता हुआ घर लगता है

हम-सफ़र तू जो नहीं है मेरा

रूठा रूठा सा सफ़र लगता है

मीठे मीठे से ख़याल आते हैं

तेरी बातों का असर लगता है

अब नहीं है वो 'अनन्या' तेरा

सच नहीं है ये मगर लगता है

अनन्या राय पराशर
About the poet

अनन्या राय पराशर

मूल नाम : अनन्या पांडेय जन्म : 11 Jul 1998 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like