भर के ज़ुल्मात दिल दुखाएगी

अनन्या राय पराशरअनन्या राय पराशर11 Jul 1998

1 min read · 12.4K reads

भर के ज़ुल्मात दिल दुखाएगी

रात-भर रात दिल दुखाएगी

मेरी औक़ात पूछने वालों

मेरी औक़ात दिल दुखाएगी

इतनी दीवानगी भी ठीक नहीं

हुस्न की ज़ात दिल दुखाएगी

अब के बरसात तुम नहीं होगे

अब के बरसात दिल दुखाएगी

वस्ल की रात याद आएगी जब

हिज्र की रात दिल दुखाएगी

हाए गुज़रेगी मेरे कूचे से

उस की बारात दिल दुखाएगी

आख़िरी बार हम मिलेंगे और

ये मुलाक़ात दिल दुखाएगी

ऐसा सोचा न था 'अनन्या' कभी

उस की अब बात दिल दुखाएगी

अनन्या राय पराशर
About the poet

अनन्या राय पराशर

मूल नाम : अनन्या पांडेय जन्म : 11 Jul 1998 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी