दिल धड़कता है पर वो बात नहीं

अनन्या राय पराशरअनन्या राय पराशर11 Jul 1998

1 min read · 12.4K reads

दिल धड़कता है पर वो बात नहीं

दिन नहीं दिन सा रात रात नहीं

ऐसा लगता है आप के बिन अब

साँस हासिल है पर हयात नहीं

मुस्कुराते हुए चले आओ

चाहिए मुझ को काएनात नहीं

वो मरासिम भी क्या मरासिम हैं

जिस मरासिम में इल्तिफ़ात नहीं

सब का बस एक रब वही शोहरत

अब किसी आदमी की ज़ात नहीं

इक ख़ुशी है मुझे 'अनन्या' कहीं

दिल दुखाने में मेरा हाथ नहीं

अनन्या राय पराशर
About the poet

अनन्या राय पराशर

मूल नाम : अनन्या पांडेय जन्म : 11 Jul 1998 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories