पते पर जो नहीं पहुँची उस चिट्ठी जैसा मन है - आनंद कुमार ‘गौरव

Ananda Kumara Gauravaआनंद कुमार ‘गौरव12 Dec 1958

3 min read · 12.4K reads

पते पर जो नहीं पहुँची
उस चिट्ठी जैसा मन है
रिक्त अंजली सा मन है
 
आहत सब परिभाषाएँ
मुझमें सारी पीड़ाएँ
मौन को विवश वाणी सी
बुझी अनगिनत प्रतिभाएँ
आस का गगन निहारती
खो गई सदी सा मन है
 
मीरा में भजन सा बहा
राधा में गगन सा दहा
बाती तो नित बाली पर
मंत्र मौन अनकहा रहा
दिवस दोपहर बुझा-बुझा
शाम बाबरी-सा मन है
 
मीठी यादों से छन-छन
उभरे ज़ख़्मों के रुदन
दमन कालजयी हो गए
नीलामी पर चढ़े नमन
अधरों पर जो सजी नहीं
उसी बाँसुरी-सा मन है
Ananda Kumara Gaurava
About the poet

Ananda Kumara Gaurava आनंद कुमार ‘गौरव

जन्म १२ दिसंबर १९५८ को ग्राम-भगवानपुर रैहनी, जनपद-बिजनौर (उ.प्र.) में। प्रकाशित कृतियाँ आँसुओं के उस पार’ (उपन्यास), ‘थका-हारा सुख’ (उपन्यास), ‘मेरा हिन्दुस्तान कहाँ है?’ (गीत-संग्रह), ‘शून्य के मुखौटे’ (मुक्तछंद-संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। 'सुबह होने…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like