प्यार का निराला युग हूँ - आनंद कुमार ‘गौरव

Ananda Kumara Gauravaआनंद कुमार ‘गौरव12 Dec 1958

2 min read · 12.4K reads

प्यार का निराला युग हूँ
न यूँ अनमना कर देखो
मुझे गुनगुना कर देखो
 
मन दर्पण में बस तुम हो
सुधि सावन में बस तुम हो
श्वाँस-श्वाँस मेरे पूजन
और नमन में बस तुम हो
अधरों पर गीत की ऋचा
स्वर सुधा सजाकर देखो
 
काँटों की छाँव-सा हुआ
घाव भरे पाँव-सा हुआ
मेरा यह जीवन तुम बिन
पीड़ा के गाँव-सा हुआ
महका दो गीत का गगन
गले से लगाकर देखो
Ananda Kumara Gaurava
About the poet

Ananda Kumara Gaurava आनंद कुमार ‘गौरव

जन्म १२ दिसंबर १९५८ को ग्राम-भगवानपुर रैहनी, जनपद-बिजनौर (उ.प्र.) में। प्रकाशित कृतियाँ आँसुओं के उस पार’ (उपन्यास), ‘थका-हारा सुख’ (उपन्यास), ‘मेरा हिन्दुस्तान कहाँ है?’ (गीत-संग्रह), ‘शून्य के मुखौटे’ (मुक्तछंद-संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। 'सुबह होने…

View profile & all 10 Poems / Stories